उत्तर प्रदेश औरैया कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों फौजी मकान में चार लोगों पर हुए हमले का किया खुलासा लोहे की राड बरामद कर ( 1) अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों फौजी मकान में चार लोगों पर हुए हमले का किया खुलासा लोहे की राड बरामद कर दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक श्री शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर, औरैया श्री सुरेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा रिश्तों को तार तार कर मामा के लड़के की पत्नी व नन्हीं बच्चियों पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। कोतवाली औरैया व स्वाट टीम औरैया पुलिस नें संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दिनांक 12/13.09.2021 को समरथपुर स्थित फौजी के मकान में महिला एवं उसकी तीन बच्चियों पर हुए जानलेवा वीभत्स व दर्दनाक हमले की घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को मय घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की |
घटना का संक्षिप्त विवरण–
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समरथपुर स्थित फौजी विजयपाल सिंह गुर्जर के मकान में छत पर दिनांक 12/13.09.2021 की रात को सो रही फौजी की पत्नी एवं तीन बच्चियों पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला कर चारों को बुरी तरह घायल कर दिया था, जिनका इलाज अभी भी ग्वालियर, म0प्र0 के अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों की नजर से चूका फौजी का बेटा सुधीर उर्फ सिद्धू उम्र 06 वर्ष किस्मत से बच गया था, जिसने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने पिता को फोन करके सूचना दी थी, जिससे फौजी की पत्नी व तीनों बेटियो को समय से पुलिस एवं एम्बुलेन्स के द्वारा चिकित्सीय सहायता मिली थी। फिलहाल चारों की हालत में सुधार हुआ है। होश-हवास में आने पर विजयपाल की पत्नी श्रीमती रौली देवी द्वारा हमलावर बदमाशों में से एक बदमाश की पहचान अपने बुआसास के लड़के शिवपूजन पुत्र नवाब सिंह गुर्जर निवासी ग्राम अरू की मड़ैया भीखमनगर थाना अजीतमल औरैया की है। जिसे आज दिनांक-25.09.2021 को समय करीब 10.30 बजे थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने सर्विलान्स एवं स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से जालौन रोड पर गिरफ्तार किया। इसका एक साथी रवि पुत्र निर्भय सिंह निवासी अरू की मड़ैया अजीतमल अपनी अपाचे मोटर साइकिल को मौके पर छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा है, जिसके दो साथियों कल्लूराज व भूरे के घटना में सम्मलित होने की बात प्रकाश में आयी है। वाँछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी भी अतिशीघ्र करने हेतु पुलिस टीमें क्रियाशील हैं। ग्वालियर म0प्र0 स्थित अस्पताल में घायलों के इलाज की देखभाल एवं सुरक्षा की द्रष्टि से पुलिस बल द्वारा लगातार मौजूद रहकर निगरानी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
शिवपूजन पुत्र नवाब सिंह गुर्जर निवासी ग्राम अरू की मड़ैया भीखमनगर थाना अजीतमल औरैया
वाँछित अभियुक्त–
1. रवि पुत्र निर्भय सिंह निवासी अरू की मड़ैया भीखमनगर थाना अजीतमल, जनपद औरैया
2. कल्लूराज एवं भूरे के सम्बन्ध में साक्ष्य संकलन प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः–
1. मु0अ0सं0 695 / 2021 धारा 458 / 307 भा.द.वि. थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 430/2021 धारा 394 / 427 भा.द.वि. थाना अजीतमल जनपद औरैया बनाम रवि आदि
बरामदगी–
1. घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप (घटनास्थल के पास बाजरा के खेत में फैंका था)
गिरफ्तार करने वाली प्रथम पुलिस टीम थाना कोतवाली औरैया गिरफ्तार करने वाली द्वितीय टीम-स्वाट टीम औरैया
1. संजय कुमार पाण्डे, प्रभारी निरी0 थाना कोतवाली औरैया 1. उ0नि0 सतेन्द्र सिंह यादव प्रभारी स्वाट टीम
2. उ0नि0 सुधीर उ0नि0 प्रशान्त सिंह 2. उ0नि0 जितेन्द सिंह यादव
3. आरक्षी 1115 अंकित कुमार 3. हे0का0 संजय यादव
4. आरक्षी 1103 लोकेश कुमार 4. कां0 धर्मेन्द्र कुमार
5. हे0का0 प्रवीण यादव
6. कां0 दीपक कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
