उत्तर प्रदेश औरैया रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री मुकेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का किया गया शुभारम्भ एक परिवार की फिर से जोड़ा छाइ खुशियां ।


( औरैया रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री मुकेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का किया गया शुभारम्भ एक परिवार की फिर से जोड़ा छाइ खुशियां )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री मुकेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का शुभारम्भ किया गया जिसमें आज 09 फाइलें दायर की गई व 01 परिवार को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान रिपोर्टिंग महिला चौकी प्रभारी उ0नि0 अनूप जादौन सहित प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे |

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
