उत्तर प्रदेश जिला एटा में किसानों ने मोटरसाइकिल यात्रा निकाल शहर के व्यापारियों से 27 को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने का किया आह्वान | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( जिला एटा में किसानों ने मोटरसाइकिल यात्रा निकाल शहर के व्यापारियों से 27 को प्रस्तावित बंद को सफल बनाने का किया आह्वान )
उत्तर प्रदेश जिला एटा में किसानों ने मोटरसाइकिल यात्रा निकाल शहर के व्यापारियों से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल से सैकड़ों मोटरसाइकिल से किसानों और नौजवानों ने पूरे शहर की 15 किलोमीटर की यात्रा कर कल 27 को भारत बंद के समर्थन में व्यापारी भाइयों से अपनी-अपनी दुकानों को बंद करने एवं किसान नौजवानों से अधिक से अधिक संख्या में बाजार ना आकर तथा कल प्रातः 9:00 बजे से एटा कचहरी से धरना स्थल पर एकत्रित होकर भारी से भारी संख्या में एक पैदल मार्च गांधी मार्केट, हाथी गेट के सुभाष मूर्ति, घंटाघर सहित शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को बंद रखवाया जाएगा तथा चल रहे देशव्यापी आंदोलन एवं एटा कलक्ट्रेट पर चल रहे धरना मैं अधिक से अधिक किसान, मजदूर, नौजवानों का समर्थन जुटाया जाएगा आज धरना स्थल पर उपस्थित किसान नौजवानो ने कई अहम रणनीतियां तैयार कर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया एवं सभी किसानों जवानों से आग्रह किया और अपने – अपने साथ अधिक से अधिक संख्या में लाठी- डंडे लेकर आएं क्योंकि बहुत2 सारे अधिकारी देश में मानसिक रूप से पागलपन का शिकार हो चुके हैं आपके द्वारा लंबे समय से किसानों के मुद्दों सहित भ्रष्टाचार के खिलाफ अहम लड़ाई लड़ी जा रही है इसलिए कोई भी अधिकारी अगर किसान मजदूरों के खिलाफ गलत निर्णय लेगा तो उन परिस्थितियों से बचाव करने के लिए अपनी सारी व्यवस्थाएं साथ रखना आवश्यक है तथा कुछ साथियों को गोपनीय ढंग से जिम्मेदारियां देकर कुछ स्थानों पर लगाया गया है ताकि किसानों के आंदोलन में अगर कहीं कोई प्रशासनिक मशीनरी के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तो ईट का जवाब पत्थर से दिया जा सके एवं संगठन के कुछ सेनापतियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों को सड़कों पर उतारा जा सके जिन जिन साथियों की जहां-जहां पर लगाया गया है उनको छोड़कर बाकी सभी संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ता कल के बंद के कार्यक्रम में प्रातः 9:00 बजे से एटा धरना पर शरीक होकर पैदल यात्रा को सफल बनाने का काम करेंगे यात्रा के अंत में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने उपस्थित समस्त किसान2 नौजवान मजदूरों का आज की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। आज आगरा जनपद से सिस्टम सुधार संगठन के नौजवान भाई अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसान आंदोलन का समर्थन किया उक्त प्रतिनिधि मंडल में संगठन के मंडल संगठन मंत्री अर्जुन सोलंकी, जिला संगठन मंत्री रामगोपाल सिंह तोमर, टिंकू पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। आज की यात्रा में प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सोलंकी, पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सोलंकी, प्रदेश महासचिव अरविंद शाक्य, डीके राजपूत अमित शाक्य, डीके दीक्षित, अवनीश यादव, बाबूराम वर्मा, देवा यादव, देवव्रत यादव, राजा सोलंकी, मोनू यादव, वीरू, मनीष निगम, विजय, यीशु, सक्षम, बाबूराम वर्मा, रमेश वर्मा, राजू भाई, हाकिम सिंह, गीतम सिंह वर्मा, पप्पू भाई, रामप्रकाश सविता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
