उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर कृषि एवं महिला उत्पादन सेवा समिति द्वारा जन्मे बच्चों को वस्त्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन। ( वरिष्ठ पूर्व प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( डा० आलोक शर्मा )
( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर कृषि एवं महिला उत्पादन सेवा समिति द्वारा जन्मे बच्चों को वस्त्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के तत्वधान में जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आलोक शर्मा के नेतृत्व में बेटियों को सूट बांटकर बेटी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया संस्था सचिव राम प्रकाश गुप्ता ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा गर्भ से जन्म लेते ही बेटियों को बोझ समझा जाता था. बेटियों को पढ़ाने से ज्यादा उनके ब्याहने की फिक्र रहती थी. बहू गर्भवती हुई और बेटा पैदा होने की मनोकामना शुरू हो जाती थी. सासू मां अपने पोते का नाम तक सोच लेती थीं. ऐसा महिलाओं को नहीं करना चाहिए. आज बेटियों ने हर सेक्टर में अपनी काबिलियत साबित की है. चिंता इस बात की है कि अभी भी कई बेटियां ‘खिड़की भर आकाश में, मुट्ठी भर आसमान’ लेकर अपने सपनों के साथ सिसकती रहती हैं. हमें उम्मीद है कि हमारी कोशिश से बेटियों को सही मायनों में पूरी भागीदारी मिलेगी. हम गर्व से कह सकेंगे कि वो हमारी बेटी है. जिस रूप में देखना चाह हमारी बहन है और हमारी बहू भी है. घर में लक्ष्मी का रूप है संस्था के वरिष्ठ सलाहकार शिक्षक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने महिला को जागरूक करते हुए कहा एक बेटी दो परिवारों को साथ लेकर चलती हैं बेटियां हम सभी को बेटियों को बेटे के समान मानना चाहिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आलोक शर्मा ने बेटियों के प्रति महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा मात-पिता को बेटियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए बेटियां तो कुल का नाम रोशन करती है डॉ प्रियंका यादव डॉ नीता गुप्ता डॉ अभिषेक यादव डॉक्टर विनीत पालीवाल डॉक्टर विनीत यादव डॉक्टर कर्दम डॉ शिव कुमार चौधरी डॉ केशव पालीवाल डॉक्टर नेहा शर्मा जे० एस्० यादव फार्मा से रणवीर सिंह फार्मासिस्ट सीबी सिंह फार्मा से समस्त स्टाफ मौजूद रहे अंत में डॉ आलोक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया |

( वरिष्ठ पूर्व प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
