उत्तर प्रदेश आगरा कोविड 19 वैक्सीन टिकाकरण का लगभग 400 केंद्रों में विशेष अभियान चलाकर 90364 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा कोविड 19 वैक्सीन टिकाकरण का लगभग 400 केंद्रों में विशेष अभियान चलाकर 90364 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन )

उत्तर प्रदेश आगरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए शासन के निर्देश पर विशेष टीकाकरण (टीका उत्सव) अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार को भी विशेष अभियान के तहत टीका उत्सव मनाया गया। सीएमओ ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जल्द से जल्द और अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार को आयोजित हुए टीका उत्सव में 90364 लोगों ने टीका लगवाया। 66944 पहली डोज और 23420 को दूसरी डोज लगाई गई। डीआईओ ने बताया कि लोगों को सुविधा देने के लिए टीका उत्सव में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा दी गई थी। आधार कार्ड लाने पर लोगों का टीकाकरण किया गया। टीका उत्सव में जनपद में मोहल्लों और गांव में विशेष शिविर भी लगाए गए, जिससे लोगों को टीकाकरण कराने में आसानी हो। स्वास्थ्य विभाग व यूनिसेफ के कर्मचारियों ने सामुदायिक स्तर पर जाकर लोगों को जागरुक किया और उन्हें टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज प्रथम के अंतर्गत आने वाले ख्वाशपुरा, नगला बारहखंभा में विशेष टीकाकरण शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। इसमें डॉ. मनु गुजराल, एएनएम प्रेमलता व रेखा का सहयोग रहा। यूनिसेफ के आरसी अरविंद कुमार शर्मा, एसएमनेट यूनिसेफ की शायना परवीन एवं आशाओं के द्वारा समुदाय स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को जागरुक किया गया। यूनिसेफ के डीएमसी अमृतांशु ने ख्वाशपुरा में मस्जिद से लोगों को टीकाकरण कराने के लिए एलान भी कराया, जिससे लोग टीकाकरण कराने के प्रति जागरुक हों। जीवनीमंडी स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि टीका उत्सव के अवसर पर केंद्र पर 1350 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सभी लाभार्थियों को वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों के पालन करने के बारे में बताया गया। 50 वर्षीय मोहन सिंह ने बताया कि टीका उत्सव में उन्होंने अपने टीका लगवा लिया है। इसमें उन्हें पहले से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ी। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण कराने आए 44 वर्षीय अभिषेक ने बताया कि उन्होंने कोरोना से सुरक्षा के लिए दूसरी डोज भी लगवा ली है। उन्हें दोनों डोज लगवाने में कोई परेशानी नहीं हुई।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!