भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में ऑक्सीजन प्लांट का किया गया उद्घाटन। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

( भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी द्वारा संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में ऑक्सीजन प्लांट का किया गया उद्घाटन )

भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने इस अवसर पर बताया कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए यह् एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी चालू हो गयी है तथा सामान्य रोगी व्यक्ति अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमितो को ऑक्सीजन की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने इस कार्य के प्रति सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि और एचडीएफसी बैंक का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऑक्सीजन प्लांट में जो भी मदद की जरूरत होगी वह मैं जरूर करूंगा। औराई विधायक श्री दीनानाथ भास्कर ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान उत्पन्न हुए संकट को देखते हुए शासन की ओर से कोविड अस्पतालों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके एवं उपचार या ऑक्सीजन के अभाव में किसी रोगी की जान ना जाए। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि व्यक्ति को किसी भी तरह की स्वास्थ्य सेवाओं में असुविधा ना होl माननीय विधायक जी ने आशा संघ की जिलाध्यक्ष को यह आश्वासन देते हुए कहा की आशाओं के पद को स्थाई बनाने के लिए शासन को पत्र लिखेंगे।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष चक ने जानकारी दी कि भदोही जनपद को कोरोना मुक्त जनपद बना लिया गया है।अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय ,सीएमओ स्टाफ विनय भारती वं संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!