उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामो के चर्चे खाकी में छिपे हत्यारों के घर पर कब गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामो के चर्चे खाकी में छिपे हत्यारों के घर पर कब गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर )
उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामो के चर्चे जगह जगह होते हुए नजर आ ही जाते है,चर्चो में रहने वाली यूपी पुलिस ने इस बार दो गजब के कारनामे कर दिखाए है।पहला हाई प्रोफाइल कारनामा जनपद एटा से आया है तो वही दूसरा कारनामा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खास जनपद गोरखपुर से सामने आया है। जनपद एटा की कोतवाली नगर से कारनामा सामने आया है।लगभग छह माह पहले पुलिस ने एक नाबालिग लड़के पर चोरी की मोटर साइकिल और 500 ग्राम डाइजापाम के साथ गिरफ्तारी दिखाते हुए जेल भेज दिया था,नाबालिग लड़का लगभग 3 माह तक जेल के अंदर रहा।जमानत पर होने के बाद में नाबालिग लड़का घर मे अवसाद में रहने लगा और पुलिसिया कार्यवाही से दिन पर दिन अवसाद से ग्रसित होता चला गया था।नाबालिग तंग होकर एक दिन आत्महत्या कर ली।नाबालिग की आत्महत्या के बाद पुलिस के दो दरोगा एक हेडकांस्टेबल और सिपाही के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। एडीजी जोन आगरा की तरफ से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। चेकिंग के नाम पर पीट-पीट कर व्यवसाई को उतारा मौत के घाट दूसरा हाई प्रोफाइल कारनामा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास जिला गोरखपुर से सामने आया है।कानपुर के रहने वाले व्यवसाई मनीष का सामने आया है,जहां पर पुलिस ने होटल में चेकिंग के दौरान गुंडागर्दी करते हुए मनीष को इतना पीटा कि उसकी मृत्यु हो गयी,हालांकि इस मामले में डीएम और एसएसपी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।सीएम योगी ने जांच करवा कर इंस्पेक्टर समेत 5 अन्य लोगो के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों और अपराधियों पर सीएम योगी का बुलडोजर गरजते हुए उनकी बनाई हुई सम्पत्तियों को तोड़ता है,लेकिन खाकी में छुपे हुए हत्यारों पर सीएम योगी का बुलडोजर गरजता है या नही ये देखने वाली होगी।
