उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर पुलिस को मिली सफलता विगत दिनों हुई युवक की हत्या का किया खुलासा दो अभियुक्तों को किया गिरफतार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना दिबियापुर पुलिस को मिली सफलता विगत दिनों हुई युवक की हत्या का किया खुलासा दो अभियुक्तों को किय गिरफतार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दिबियापुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ यादव के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी दिबियापुर श्री सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 01. 10.2021 को पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त/चेकिंग दौरान जरिये वादी फूल सिंह संबन्धित मु0अ0सं0 514/2021 धारा 364 भादवि द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्तगण- मेरे ससुर सम्पत्त कुशवाह व मेरे वुआ का लड़का दीपू मेरी पत्नी अनीता देवी से मिलने मेरे घर आये हुए है वादी के इस सूचना पर पुलिस टीम जब वादी के घर पहुँची तो ससुर सम्पत्त व दीपू वादी के घर के सामने बने चबूतरे पर बैठे है। वांछित अभियुक्तगण को बैठा देख पुलिस द्वारा आवश्यक घेराबंदी कर समय करीब 02.45 बजे दोनो अभियुक्तगणों को पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को मु0अ0सं0 514/2021 धारा 364 भादवि के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपराध का संक्षिप्त विवरण- अभियुक्त सम्पत्त सिंह व दीपू सह अभियुक्त (अभि0 सम्पत्त का पुत्र) ने दिनांक 03/06/2021 को वादी के भाई बकील को लखनपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया से घुमाने के वहाने से ग्राम साही थाना रूरा जनपद कानपुर देहात लेजाकर गाँव के समीप बम्बा खेत विमल कुश्वाह पुत्र जगन्नाथ कुशवाह नि0 ग्राम साही थाना रूरा जनपद कानपुर देहात मे गला घोंटकर हत्या कर कपडे उतारकर साक्ष्य नष्ट करने के इरादे से खाली पडी वोरवेल बोरिंग मे वादी के भाई वकील का शव डालकर मिट्टी से दबा दिया। मृतक बकील की गुमशुदगी दिनांक 28/08/2021 को थाना हाजा पर दर्ज कराई गयी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1. सम्पत्त सिंह पुत्र स्व0 जगत सिंह नि0 ग्राम साही थाना रूरा जनपद कानपुर देहात
2. दीपू पुत्र लाल सिंह नि0 तुर्कीपुर थाना अयाना जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना दिबियापुर-
1- उ0नि0 कुलदीप कुमार
2- हेका0 383 राकेश कुमार
3- रि0का0 दीपेन्द्र सिंह

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
