उत्तर प्रदेश औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को मोटरसाइकिल व मास्टर चाबी बरामद कर किया गिरफतार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को मोटरसाइकिल व मास्टर चाबी बरामद कर किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेशऔरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली औरैया पुलिस ने संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान देवकली तिराहा के पास से 02 शातिर वाहन चोरों को थाना दिबियापुर के अन्तर्गत चोरी की गई मो0सा0 पैसन प्रो रजि0नं0 DL95BJ4576 सम्बन्धित मु0अ0सं0 517/21 धारा 379 IPC थाना दिबियापुर व 01 मास्टर चाबी के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया में मु0अ0सं0 744/21 धारा 11CRPC व 411 IPC पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1.मंयक पुत्र विक्रम यादव निवासी जरकड़ू थाना सहायल जनपद औरैया
2.गोविन्द पुत्र रमेश चन्द्र निवासी गोपालपुर थाना सहायल जनपद औरैया
बरामदगी-
1. चोरी की गई मो0सा0 पैसन प्रो रजि0नं0 DL95BJ4576
2.एक मास्टर चाबी
3.एक मोबाइल व रु0 100

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
