वाराणसी योगी सरकार ने शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा का पंडाल लगाकर पूजा अर्चना करने वालो के लिए खुशियों से भरी खबर पंडाल लगाकर मां दुर्गा की मूर्ति रखकर पूजा अर्चना करने की दे दीअनुमति | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( वाराणसी योगी सरकार ने शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा का पंडाल लगाकर पूजा अर्चना करने वालो के लिए खुशियों से भरी खबर पंडाल लगाकर मां दुर्गा की मूर्ति रखकर पूजा अर्चना करने की दे दीअनुमति )

वाराणसी शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा का पंडाल लगाकर पूजा अर्चना करने वालो के लिए खुशियों से भरी खबर है।सूबे की योगी सरकार ने नवरात्रि पर पंडाल लगाकर मां दुर्गा की मूर्ति रखकर पूजा अर्चना करने की अनुमति दे दी है।कोरोना की वजह से पिछले साल इस तरह के धार्मिक आयोजन पर पूरी तरह से पाबंदी थी। योगी सरकार ने भले ही इस बार पंडाल सजाने की अनुमति दे दी हो,लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोरोना से संबंधित गाइडलाइन का पालन करने की शर्त रखी गई है। यूपी सरकार के राज्यमंत्री पर्यटन, संस्कृति,धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी ने नवरात्रि पर मां दुर्गा के पंडाल रखने की अनुमति के फैसले के बारे में जानकारी दी।राज्यमंत्री ने बताया कि पूजा पंडालों को लेकर गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है।काफी छूटें दी गई हैं।सीएम योगी ने यह तक कहा है कि खुले स्थान पर कार्यक्रम में कोई प्रतिबंध नहीं है। राज्यमंत्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में कोरोना पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा चुका है।इसके बाद गाइडलाइन में जो छूटें दी गई हैं, उनकी सुविधा मिलेगी।गाइडलाइन में पंडाल में भीड़, मूर्ति के साइज जैसी तमाम जानकारियों के बारे में नियम बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने सितंबर में त्यौहारों को लेकर गाइडलाइन जारी की थी। इसके मुताबिक, खुले स्थानों पर मूर्तियां रखने पर छूट है। साथ ही आयोजनकर्ताओं को मूर्तियों का साइज जितना छोटा हो सके, उतना छोटा रखने के लिए कहा गया है। साथ ही मैदान की क्षमता के मुताबिक लोगों को पंडाल में जाने की अनुमति होगी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!