उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद विकास भवन सभागार में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा छात्रवृत्ति वितरण समारोह का किया गया आयोजन | ( वरिष्ठ जिला प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद विकास भवन सभागार में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा छात्रवृत्ति वितरण समारोह का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद विकास भवन सभागार में सासंद डा0 चन्दसेन जादौन की अध्यक्षता मेें विधायक सदर मनीष असीजा व जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने मुख्यमंत्री जी0 उ0प्र0 सरकार की अपेक्षा के अनुरूप मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 02 अक्टूबर 2021 को ‘‘छात्रवृत्ति वितरण समारोह‘‘ का आयोजन किया गया। सांसद डा0 चन्दसेन जादौन एवं विधायक सदर मनीष असीजा द्वारा मॉ सरस्वती एवं महात्मा गॉधी जी, लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर कार्याक्रम का आरम्भ किया गया। कार्यक्रम में अनु0 जाति, सामान्य, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र, छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से अनु0 जाति के 32, सामान्य वर्ग के 16, पिछडा वर्ग के 35, अल्पसंख्यक 15 इस प्रकार 98 छात्र, छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया तथा जनपद के उक्त वर्गो में अध्ययनरत 1361 छात्र, छात्राओं को 34.40 लाख की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। उक्त छात्रवृत्ति की धनराशि छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में निदेशालय स्तर से अन्तरित हुई है। मा0 सांसद, जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि की उपयोगिता के बारे में संवाद किया गया तथा छात्र-छात्राओं से अपील की गई इस मिलने वाली धनराशि का प्रयोग अपनी पढाई एवं अन्य सदुपयोग के कार्यो में प्रयोग की जाये। कार्याक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र प्रताप यादव, परियोजना निदेशक जि0वि0अभि0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 प्रज्ञा शंकर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी आदि उपस्थित रहें। मंच का संचालन अशोक कुमार अनुरागी के द्वारा किया गया।

( वरिष्ठ जिला प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
