उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश आगरा थाना जगनेर क्षेत्र से युवक का अपहरण कर धौलपुर जिले थाना कंचनपुर क्षेत्र के जंगलों मे लाकर पेट मे गोली मारकर अपहरणकर्ता हुए फरार मच गया हड़कंप सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल में कराया भर्ती अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस । योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( उत्तर प्रदेश आगरा थाना जगनेर क्षेत्र से युवक का अपहरण कर धौलपुर जिले थाना कंचनपुर क्षेत्र के जंगलों मे लाकर पेट मे गोली मारकर अपहरणकर्ता हुए फरार मच गया हड़कंप सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल में कराया भर्ती अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस   )

उत्तर प्रदेश आगरा धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के पार्वती नदी के जंगलों में आज पेट में गोली लगा हुआ व्यक्ति मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को नाजुक हालत में जिला अस्पताल धौलपुर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को इसका अपहरण कर आगरा जिले के जगनेर कस्बे से लाया गया था। व्यक्ति की मारपीट कर एवं गोली मारकर अपहरणकर्ता फरार हो गए।आगरा जिले के जगनेर थाना पुलिस के उप निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया जगनेर कस्बा निवासी 42 वर्षीय उमेश चंद्र पुत्र शिवदयाल का शुक्रवार को कस्बे से अपहरण कर लिया गया था। अपरहण कर्ता व्यक्ति को धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के पार्वती नदी के जंगलों में ले आए थे। व्यक्ति के साथ मारपीट कर पेट में गोली मारी है। आरोपी व्यक्ति को मरा समझकर फरार हो गए। उन्होंने बताया घटना की सूचना धौलपुर पुलिस ने दी थी। कंचनपुर पुलिस ने घायल अवस्था में व्यक्ति को जिला अस्पताल धौलपुर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। उन्होंने बताया घायल के पर्चा बयान लिए हैं। पेट में गोली फसी होने के कारण हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर किया है। अपहरण के शक की सुई पड़ोसी पर आगरा पुलिस के मुताबिक पीड़ित उमेश चंद्र एवं उसके पड़ोसी में जमीनी विवाद चला रहा था। जमीनी विवाद को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में झगड़े हुए थे। पुलिस ने बताया जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा अपहरण की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पीड़ित को धौलपुर जिले के पार्वती नदी के जंगलों में ले गए। जहां बेरहमी से मारपीट कर पेट में गोली मार दी। पीड़ित को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए।बाईट- राजेश सिंह, उप निरीक्षक, जगनेर थाना |

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!