उत्तर प्रदेश कौशाम्बी चरवा थाना क्षेत्र बाइक से स्कूल जा रहे पति-पत्नी को नकाबपोश बदमाशों ने सोने चैन व मंगलसुत्र छिनकर हुए फरार महिला गिर कर हुई घायल मौके पर पहुंची पुलिस तलाश में जुटी पुलिस । ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( कौशाम्बी चरवा थाना क्षेत्र पेट्रोल पंप के पासबाइक से स्कूल जा रहे पति-पत्नी को नकाबपोश बदमाशों ने सोने चैन व मंगलसुत्र छिनकर हुए फरार महिला गिर कर हुई घायल मौके पर पहुंची पुलिस तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी चरवा थाना क्षेत्र के महंगांव चौकी अंतर्गत कोईलहा सोने की चैन पेट्रोल पंप के पास नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार महिला के गले से व मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। नकाबपोश बदमाशों के द्वारा महिला के गले से मंगलसूत्र व सोने की चैन खींचते वक्त बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण स्नैचिंग की शिकार महिला बाइक से सड़क पर गिर गई जिससे महिला को गंभीर चोटें आई है जिसका इलाज नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी राजकुमारी की लड़की कोईलहा स्थित पंडित दीन दयाल आश्रम पद्धति स्कूल के हॉस्टल में रहकर अध्यन कर रही हैं जिनसे मुलाकात करने के लिए राजकुमारी व उसके पति स्कूल जा रहे थे लेकिन जैसे ही कोईलहा स्थित पेट्रोल पंप के पास वह पहुंचे कि पीछे से नकाबपोश बदमाश आए और महिला के गले से सोने की चैन व मंगल सूत्र छीनकर फरार हो गए। आस – पास मौजूद लोग जब तक समझ पाते बाइक सवार स्नैचर फरार हो चुके थे।

 

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!