उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र में किसानो के संघर्ष के लिए महापंचायत का किया गया आयोजन में प्रवेश डिप्टी सीएम व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप का किया गया भव्य स्वागत । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजकुमार शर्मा की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र में किसानो के संघर्ष के लिए महापंचायत का किया गया आयोजन में प्रवेश डिप्टी सीएम व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप का किया गया भव्य स्वागत )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह शाही शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने दोनों मंत्रियों के मंच पर पहुंचते ही उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया वही मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि किसान अन्नदाता है,सरकार प्रदेश की हो चाहे केंद्र की हो अन्नदाता ओं के सामने नतमस्तक हैं हम तो जोड़ने वाले लोग हैं, तोड़ने का काम विपक्ष कर रहा है और विपक्ष दुष्प्रचार में लगा हुआ है मुझे खुशी है कि किसान स्वयं उठकर आया है,जो किसान है और वास्तव में किसानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं वह जो सुझाव देंगे सरकार उन सुझावों पर कार्य करेगी,बीजेपी सरकार ने कभी अन्नदाता के लिए द्वार बंद ही नहीं किए केंद्र में किसानों के साथ कई चक्र वार्ता हुई और यह भी एक रिकॉर्ड है इतनी वार्ता तो किसी भी सरकार में नहीं हुई,डिप्टी सीएम ने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि कुछ लोग है जो किसान का भेष धर के राजनीति कर रहे हैं वह राजनीति ना करें अगर राजनीति करना है तो फिर सिंबल पर आकर चुनाव लड़े, पिछली बार चुनाव लड़े थे सभी को उसका रिजल्ट पता है बोले मेरा यही अनुरोध है कि जो राजनीतिक दल हैं वह किसी को मोहरा बनाकर षड्यंत्र कर रहे हैं उससे लोगों को बचना चाहिए प्रियंका गांधी के गन्ने के समर्थन मूल्य ₹50 और बढ़ाने के सवाल पर डिप्टी सीएम बोले कि गन्ना किसानों का 8 साल का बकाया था इस योगी सरकार ने पिछला भी बकाया भुगतान किया और इस बार का भी भुगतान कर रहे हैं ऐसा और प्रदेशों में नहीं होता है।।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
