उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी किसानों पर केंद्रीय मंत्री के बेटे ने चढ़ाई गाड़ी,दो की मौत,कईं घायल,गुस्साए किसानों ने कई गाड़ियों में लगा दी आग। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( लखीमपुर खीरी किसानों पर केंद्रीय मंत्री के बेटे ने चढ़ाई गाड़ी,दो की मौत,कईं घायल,गुस्साए किसानों ने कई गाड़ियों में लगा दी आग )
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम का विरोध कर रहे सड़क किनारे खड़े किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की खबर सामने आई है।इस हादसे में दो किसानों के मौत की खबर है।संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तिकुनिया इलाके में ये हादसा हुआ है।कार चालक ने किसानों पर पीछे से गाड़ी चढ़ाई जिसमें दो किसानों की मौत हो गई। हादसे में कई किसानों के घायल होने की सूचना।मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ किसान प्रदर्शन करने जा रहे थे। आपको बता दें कि रविवार को जिले के बनबीरपुर में डिप्टी सीएम पहुंचने वाले थे लेकिन उससे पहले तिकुनिया में बड़ा बवाल हो गया।तिकुनिया में किसान डिप्टी सीएम को काला झंडा दिखाने के लिए खड़े हुए थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले ही कुछ भाजपाइयों और किसानों में बवाल हो गया।भाजपाइयों ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और इससे गुस्साए किसानों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।
