उत्तर प्रदेश आगरा कोरोना के सक्रिय केस शून्य होने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र एव कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ खुल गए प्राथमिक विद्यालय | ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

( आगरा कोरोना के सक्रिय केस शून्य होने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र एव कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ खुल गए प्राथमिक विद्यालय )

उत्तर प्रदेश आगरा प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में भी कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ पठन-पाठन शुरु हो गया है। इसको देखते हुए निदेशालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पत्र भेजकर आंगनवाड़ी केंद्रों को खोलने के निर्देश दिए थे। गाइडलाइन के मुताबिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर समस्त आयु वर्ग के लाभार्थी सप्ताह में दो बार (सोमवार और गुरुवार) को आंगनवाड़ी केंद्रो पर उपस्थित होंगे। निर्धारित दिवस पर अवकाश की दशा में आंगनवाड़ी केंद्र अगले कार्यदिवस पर खुलेंगे। इसके लिए समस्त आंगनवाड़ियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं। ग्रह भ्रमण में कोरोना प्रोटोकॉल जरूरी बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी राय साहब यादव ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना प्रोटोकॉल के पालन हेतु निर्देश दे दिए गए हैं. वे ग्रह भ्रमण के दौरान परिवारों से संपर्क के समय सही से मास्क पहनने के तरीके का संदेश दिया गया है। उन्हें बताया गया है कि मास्क ऐसे पहनें कि नाक व मुंह दोनों कवर हों। घर से बाहर निकलते समय अथवा दूसरों से संपर्क के दौरान मास्क अवश्य पहनें। हाथों को साबुन अथवा सैनिटाइजर से समय-समय पर साफ करते रहें। संपर्क के दौरान कम से सम छह फीट की दूरी बनाकर रखें। गर्भवती, धात्री महिलाओं अथवा बच्चों में या फिर परिवार के अन्य सदस्यों में कोविड के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के लिए भी कहा गया है।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

Back to top button
error: Content is protected !!