उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में हुए किसानों की हत्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों में आक्रोश नेता मुसाब अज़ीम सहित कई सपाइयों ने दी गिरफ्तारी | ( रंजीत कुमार चौरसिया,,टांडा,,अंबेडकर नगर )


( लखीमपुर खीरी में हुए किसानों की हत्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों में आक्रोश नेता मुसाब अज़ीम सहित कई सपाइयों ने दी गिरफ्तारी )
उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में हुए किसानों की हत्या एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व विधायक स्व अजीमुल हक़ पहलवान के सुपुत्र मुसाब अज़ीम के द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में जिला कलेक्ट्रेड में धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त अवसर पर टांडा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्व अजीमुल हक़ पहलवान के सुपुत्र मुसाब अज़ीम के द्वारा कहा गया की लखीमपुर खीरी में हुए किसानों की नृशंश हत्या एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में अम्बेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर धरने में मेरे साथ पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा,पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, जिला अध्यक्ष राम शकल यादव,विद्यावती राजभर, आनंद यादव, विकास यादव , पूर्व विधायक कुंवर अरुण,सूर्या पासवान,प्रतिमा यादव, राम अरज यादव,उत्तम चौधरी, के साथ ही अन्य समाजवादी साथियों के साथ गिरफ्तारी दी गई।
