उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता दबिश के दौरान वांक्षित चल रहे 10,000 का इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता दबिश के दौरान वांक्षित चल रहे 10,000 का इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारण्टी तथा इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ यादव के निकट पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी टीम व उ0नि0 सुधीर कुमार भारद्वाज मय हमराहीगण कोतवाली औरैया पुलिस ने दिनांक 13.09.2021 की रात्रि कोतवाली औरैया के अन्तर्गत समरथपुर के एक घर में विभत्स घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 695/2021 धारा 458/307 IPC में वांछित ₹10,000 के इनामिया अभियुक्त को रात्रिगस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में शामिल एक अभियुक्त जालौन चौराहा पर मौजूद है जो कही बाहर जाने की फिराक में है। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर इनामिया व वांछित अभियुक्त रवि कुमार को आज दिनांक 04.10.2021 को समय 14.00 बजे आवश्यक घेराबन्दी कर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। घटना से सम्बन्धित एक अन्य अभियुक्त शिवपूजन को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। पूंछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त रवि कुमार द्वारा बताया गया कि मैने गांव के ही शिवपूजन के कहने पर उसके साथियों के साथ समरथपुर में फौजी के घर चोरी करने के इरादे से घटना की थी। मारपीट में प्रयुक्त फन्टी, बल्ली व औजार शिवपूजन ने कहीं फेक दिया था शिवपूजन के दो अन्य साथी थे मै उनके बारे में नही जानता हूं कि वो कौन है।अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
आपराधिक इतिहास–
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है जिनकी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-
रवि कुमार पुत्र निर्भय सिंह गुर्जर निवासी अरु की मडैया थाना अजीतमल जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली प्रथम टीम- एस0ओ0जी टीम गिरफ्तार करने वाली दितीय टीम – कोतवाली औरैया
1.प्र0 एस0ओ0जी टीम श्री सतेन्द्र सिंह यादव 1. उ0नि0 श्री सुधीर भारद्वाज
2. उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह 2.उ0नि0 श्री प्रशान्त सिंह
3. हे0कां0 प्रवीन कुमार
4.कां0 राहुल कुमार दिवेदी
5. कां0 विवेक कुमार
6. कां0 धर्मेन्द्र कुमार (सर्विलांस)
7. कां0 दीपक कुमार ,,
8.कां0 चालक प्रभातमणि त्रिपाठी

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
