उत्तर प्रदेश औरैया ककोर में समाजवादी पार्टी एमएलसी राजपाल कश्यप लखीमपुर में मृतक किसानों को दो करोड़ मुआवजा व गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनसंदेश यात्रा लेकर पहुंचे औरैया । (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया ककोर में समाजवादी पार्टी एमएलसी राजपाल कश्यप लखीमपुर में मृतक किसानों को दो करोड़ मुआवजा व गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनसंदेश यात्रा लेकर पहुंचे औरैया )

उत्तर प्रदेश औरैया ककोर में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में एमएलसी राजपाल कश्यप सामाजिक न्याय यात्रा वा जनसंदेश यात्रा लेकर औरैया पहुंचे। इस दौरान एमएलसी राजपाल कश्यप का समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष राजवीर यादव पूर्व सांसद पूर्व विधायक प्रदीप यादव पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव मीडिया प्रभारी अवधेश भदोरिया धर्मेंद्र यादव उदयवीर यादव महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष धन देवी यादव रचना सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा वर्मा पल्लवी पाल पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन दिवाकर ललिता राठौर रश्मि यादव पार्टी के हजारों हजारों की संख्या कार्यकर्ताओं ने महामहिम राजपाल को संबंधित ज्ञापन एडीएम रेखा एस चौहान को दिया लेकिन समाजवादी पार्टी का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन लखीमपुर कांड के कारण धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने भी इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया वही एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा लखीमपुर खीरी के किसान लोकतांत्रिक तरीके से धरने पर बैठे थे लेकिन सत्ता के मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को सत्ता के नशे में चूर होकर रौंदने का काम किया है। पूरी लखीमपुर की धरती को किसानों के खून से रंगने का काम किया है ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब उनसे मिलने जा रहे थे तो उन्हें गिरफ्तार करने का काम किया। उन्होंने कहा यह धरना तब तक चलता रहेगा जब तक अखिलेश यादव रिहा नहीं किया जाता। समाजवादी पार्टी की मांग है कि उत्तर प्रदेश में जो अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और मृतक किसानों को दो करोड़ मुआवजा और एक नौकरी दी जाए ,और गृह राज्य मंत्री अजय ट्रेनी की गिरफ्तारी और उनके बेटे की गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा यह किसान विरोधी सरकार है और उनका एजेंडा में उजागर हो गया हमारे औरैया जनपद के सभी नेता धरने पर बैठे हैं और हम लोग तभी उठाएंगे जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिहा कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। राजपाल कश्यप ने कहा कि जिस तरीके से संवेदनहीनता की पराकाष्ठा की है मंत्री ने एक बार भी उनके यहां संवेदना व्यक्त नहीं करने गए और कार्यक्रम करते रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी संवेदनहीन हो गए हैं उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए ।हमारा अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए क्योंकि यहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है उत्तर प्रदेश में जंगलराज है और अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है अखिलेश यादव जी जब जब किसान के मुद्दे पर निकलते हैं तब तक भाजपा सरकार उन्हें गिरफ्तार करने का काम करती है। जहां पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय को पुलिस के द्वारा छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!