उत्तर प्रदेश नगर कानपुर पनकी के गंगागंज ग्राउंड में क्षेत्रीय रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का भव्य मंच का पूर्व पार्षद श्री अशोक दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

( कानपुर पनकी के गंगागंज ग्राउंड में क्षेत्रीय रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का भव्य मंच का पूर्व पार्षद श्री अशोक दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ )

उत्तर प्रदेश नगर कानपुर पनकी के गंगागंज ग्राउंड में क्षेत्रीय रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य मंचन की शुरुवात गणेश पूजन के साथ हुई इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पनकी के पूर्व पार्षद श्री अशोक दुबे ने दीप प्रज्वलित कर एवम मंच का फीता काट कर रामलीला की विद्ववत शुरुआत की जिसके अंतर्गत प्रथम दिन शंकर पार्वती संवाद, नारद मोह संवाद मंचन की प्रस्तुति दी गई जिसमें गायक श्री कपिल शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। वही इस दौरान राम लीला कमेटी के चेयरमैन श्री अशोक दुबे जी ने उपस्थित राम भक्तो को संबोधित करते हुए बताया की आज गणेश पूजन के साथ भगवान श्री राम चंद्र के जीवन पर आधारीत चरित्र चित्रन रामलीला के माध्यम से पूरे दस दिनो तक पूर्ण मनोरंजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें भगवान राम जी के विभिन्न चरित्र प्रसिद्ध कलाकारों के अभिनय द्वारा दिखाया जाएगा उन्होंने कहा कि अगर हम सभी भगवान श्री राम जी के पद चिन्हों पर चलकर और उनके जीवनी को अनुश्रण अपने जीवन पर करे तो हमारा समाज और देश एक नई ऊंचाई प्राप्त करेंगे और समाज व देश से बुराइयां एव भ्रष्टाचार से मुक्त हो पायेगा।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!