उत्तर प्रदेश कौशाम्बी मुख्यालय मंझनपुर के मुख्य चौराहे पर नेताओं के द्वारा लगवाया गया होर्डिंग बोर्ड बना मौत का अड्डा | ( राजकुमार की खास रिपोर्ट पूरामुफ्ती )


( कौशाम्बी मुख्यालय मंझनपुर के मुख्य चौराहे पर नेताओं के द्वारा लगवाया गया होर्डिंग बोर्ड बना मौत का अड्डा )
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी मुख्यालय मंझनपुर के मुख्य चौराहे पर नेताओं के द्वारा होर्डिंग बोर्ड लगवाया गया है जिससे चौराहे पर दूसरी तरफ से सड़क पर आने – जाने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। होर्डिंग बोर्ड लगे चौराहे पर दुर्घटना की प्रबल संभावना बढ़ गई है। जिम्मेदार अधिकारी को दुर्घटना में किसी की जान जाने से पहले उक्त नेताओं के द्वारा प्रचार – प्रसार के लिए लगवाए गए होर्डिंग बोर्ड को हटवाना होगा। सार्वजनिक स्थान पर पूर्व में लगाए गए प्रचार – प्रसार होर्डिंग बोर्ड को पूर्व डीयम ने अपने अधिनस्थ अधिकारी को आदेशित कर हटवाया था और सार्वजनिक स्थान को अपनी निजी संपत्ति समझकर होर्डिंग बोर्ड लगवाकर सार्वजनिक स्थान को अतिक्रमण करने वाले नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिए थे अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पूर्व डीयम की तरह वर्तमान डीयम नेताओं के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर लगवाए गए होर्डिंग बोर्ड को हटवाकर मुकदमा दर्ज करवाएंगे या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। मंझनपुर मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर सपा, बसपा, जन अधिकार पार्टी सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने बड़े – बड़े होर्डिंग बोर्ड लगवाकर पूरी तरह से मुख्य चौराहे को ढक दिया है जिससे लोगों को दूसरी तरफ से आ रहे वाहन दिखाई नहीं पड़ते जिसके कारण दुर्घटना की प्रबल संभावना बढ़ गई है। खास बात तो यह है कि पूरे दिन मुख्य चौराहे से होकर उच्चाधिकारियों के वाहन गुजरते हैं लेकिन उनकी नजर रंग – बिरंगे लगे होर्डिंग बोर्ड पर नहीं पड़ती है या फिर देखकर भी उक्त होर्डिंग बोर्ड को हटवाने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।
