वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र पीजी कालेज तेज रप्तार अनियंत्रित बस ने मारी टक्कर 3 बालक हुए घायल बस चालक बस छोड कर हुआ फरार मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु पहुंचाया बीएचयू ट्रामा सेंटर बस को लिया हिरासत में । ( पंकज झा की खास रिपोर्ट )


( रोहनिया थाना क्षेत्र पीजी कालेज तेज रप्तार अनियंत्रित बस ने मारी टक्कर 3 बालक हुए घायल बस चालक बस छोड कर हुआ फरार मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु पहुंचाया बीएचयू ट्रामा सेंटर बस को लिया हिरासत में )
वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के भैरवनाथ स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज के समीप लबे रोड बृहस्पतिवार शाम तेज रप्तार स्कूल बस के चपेट में आने से तीन किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गए पुलिस और स्थानीय लोगो के मदद से तीनों को इलाज हेतु बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बड़ागांव क्षेत्र के रामनगर निवासी आशीष राजभर,किशन राजभर व राकेश राजभर तीनो अदलपुरा शीतला धाम दर्शन करने गए थे दर्शन करने के पश्चात तीनो राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार में अपने नानी अमरावती देवी पत्नी कल्लू राजभर के यहाँ रुके और बृहस्पतिवार देर शाम अपने बाइक से तीनों घर रामनगर के लिए निकले थे कि जैसे ही भैरवनाथ पहुँचे की तभी जंसा के तरफ से आ रही दीपापुर गाँव की एक निजी स्कूल के बस के चपेट में आने से बाइक सवार तीनो किशोर गम्भीर घायल हो गए घटना के बाद चालक बस लेकर भागने लगा तभी ग्रामीणों ने दौड़ाया तो बस को कैथापुर छोड़कर चालक भाग निकला।घटना की सूचना लगते ही ग्राम प्रधान कचनार विजय पटेल के साथ साथ राजातालाब पुलिस मौके पर पहुँच तीनो घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर इलाज हेतु भेजा जहा तीनो की इलाज चल रहा है।वही इस सम्बंध में चौकी प्रभारी राजातालाब हरिकेश सिंह का कहना रहा कि घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पहुँच सभी घायलों को इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है और एक्सीडेंट किये हुए बस को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की जा रही है घायलों के परिवार के तरफ से तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

( पंकज झा की खास रिपोर्ट )
