उत्तर प्रदेश आगरा जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह विधायक योगेंद्र उपाध्याय द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज तीन ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर किया गया उद्घाटन। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ हैदर अली की खास रिपोर्ट )



( आगरा जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह विधायक योगेंद्र उपाध्याय द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज तीन ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर किया गया उद्घाटन )
उत्तर प्रदेश आगरा में गुरुवार को तीन ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन हुआ। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में दो और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट शुरु हो गए। एसएन मेडिकल कॉलेज में विधायक योगेंद्र उपाध्याय और जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने एक हजार लीटर प्रति मिनट के दो ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर करने काम किया जा रहा है, जिससे सभी को उपचार मिल सके। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अब मेडिकल कॉलेज में चार ऑक्सीजन प्लांट हो गए हैं। दो ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फंड से टीबी एवं वक्ष रोग विभाग और बाल रोग विभाग में लगे हुए हैं। अब मेडिकल कॉलेज में कुल ऑक्सीजन प्लांटों की क्षमता चार हजार लीटर प्रति मिनट हो गई है। वहीं, आगरा कैंट रेलवे हॉस्पिटल में गुरुवार को ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने किया। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को ऑक्सीजन की कोई परेशानी नहीं होगी। मरीजों के बेड तक अब प्लांट से सीधे आक्सीजन पहुंचेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह प्लांट 250 एलपीएम ऑक्सीजन पैदा करेगा। इस मौके पर एडीआरएम मुदित चंद्रा, सीएमएस आदि मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
