उत्तर प्रदेश आगरा कस्बा बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर किया सीएचसी का औचक निरीक्षण भर्ती मरीजों का जाना हाल | ( विघाराम की खास रिपोर्ट आगरा )

( आगरा कस्बा बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर किया सीएचसी का औचक निरीक्षण भर्ती मरीजों का जाना हाल  )

उत्तर प्रदेश आगरा कस्बा बाह में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को क्षेत्रीय सांसद राजकुमार चाहर ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्षो से बंद पड़े पोस्टमार्टम ग्रह को जल्द शुरू कराए जाने के लिए सांसद निधि से पाँच लाख अठहत्तर हजार रुपए रिलीज कर दिए जाने की बात कही। सांसद जी ने स्वास्थ्य केंद्र में बने डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज बच्चों और उनके तीमारदारों से बात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सुविधाओं की वास्तविकता को परखा। वहीं उन्होंने मीडिया को दिए अपने वक्तव्य में बताया कि पिछले 4 वर्षों से सीएचसी में महिला डॉक्टर की तैनाती न होने की बात उनके संज्ञान में आई है जिसे लेकर वह जिलाधिकारी और सीएमओ से बात कर जल्द महिला चिकित्सक की तैनाती कराए जाने की बात करेंगे। उन्होंने वार्ड में भर्ती करीब दर्जनभर बच्चों के परिजनों से उनका विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। क्षेत्रीय सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी जी के आज राजनीति में 20 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म स्थली बटेश्वर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टकार्ड लिखे और प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी वायरल और डेंगू को लेकर के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा जा रहा है साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गांव गांव जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और लोगों को जागरूक करें वहीं इस दौरान उनके साथ दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!