उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद NH2 हाईवे स्टेट कृषि मंडी समिति में सपा कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए किसान को दी श्रद्धांजलि | (   वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट ) 

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद NH2 हाईवे स्टेट कृषि मंडी समिति में सपा कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए किसान को दी श्रद्धांजलि )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के शिकोहाबाद नगर के हाइवे रोड स्थित कृषि मंडी समिति में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष केवी यादव के नेतृत्व में लखीमपुर में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता चैयरमेन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद ने की। हाइवे रोड स्थित कृषि मंडी समिति में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चैयरमेन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद ने कहा कि भाजपा सरकार के एक मंत्री के बेटे ने विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाकरव हत्या कर दी थी। बेरहमी से किसानों को मारा गया। किसान शहीद हुए हैं। उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि जबतक आरोपी गिरफतार नहीं हो जाते तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस मौके पर , गौरव यादव, अभय यादव, ओमवीर यादव , पिंचू यादव, अरुण चौधरी सीटू यादव के अलावा सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अब्दुल वाहिद चेयरमैन प्रतिनिधि; संजय चौधरी वरिष्ठ सपा नेता |

(   वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट ) 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!