आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र पुलिसिया कार्रवाई न होने से परेशान होकर  दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में की आत्महत्या एसपी सुधीर कुमार ने प्रभारी थानाध्‍यक्ष को किया निलंबित | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


 ( आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र पुलिसिया कार्रवाई न होने से परेशान होकर  दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में की आत्महत्या एसपी सुधीर कुमार ने प्रभारी थानाध्‍यक्ष को किया निलंबित )

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस के बाद अब आजमगढ़ पुलिस अपने अच्छे कार्यों को लेकर चर्चा में है।जिले के थाना क्षेत्र मेहनाजपुर के एक गांव की कथित दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों पर पुलिसिया कार्रवाई न होने से परेशान होकर शनिवार को जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।एसपी ने इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसपी सुधीर कुमार ने शनिवार को बताया कि मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को विगत दिनों कुछ लोगों ने रात को आवाज दी और जब वह घर से बाहर निकली तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला के पति का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान महिला ने गांव के अनिल नाम के एक व्यक्ति को पहचान लिया था।परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पीड़िता ने पुलिस से बार बार न्याय के लिए गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को भी दुष्कर्म पीड़िता थाने पहुंची और न्याय के लिए गुहार लगाई लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए टस से मस नहीं हुई।पुलिस का ये रवैया देखकर दुष्कर्म पीड़िता परेशान होकर थाने में ही जहर खा लिया।पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को लेकर जिला अस्पताल पहुंची लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुकी थी। एसपी ने बताया कि महिला ने थाने में जहर नहीं खाया।घटना में लापरवाही करने वाले मेहनाजपुर प्रभारी थानाध्यक्ष चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!