जौनपुर थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी का माल बरामद कर किया गिरफतार । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( जौनपुर थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी का माल बरामद कर किया गिरफतार )
जौनपुर पुलिस अधीक्षक श्री अजय साहनी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर सदानन्द राय के नेतृत्व में उ0नि0 रणजीत उपाध्याय मयहमराहियान द्वारा की शाम थाना हाजा के मु0अ0सं0 191/2021 धारा 380/411 भादवि से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त खुशीराम पुत्र त्रिवेणी यादव व चंचल यादव पुत्र खुशीराम यादव निवासी ग्राम सरायरुस्तम थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर को तरहटी मोड़ मुगराबादशाहपुर से इलहाबाद जाने वाली रोड पर मय चोरी के 2000/- रुपये व एक अदद पीली धातु की लेडिज अंगूठी के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद –
2000 रुपया व एक अदद पीली धातु की अंगूठी ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- खुशीराम पुत्र त्रिवेणी यादव उम्र-55 वर्ष निवासी ग्राम सरायरुस्तम थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2- चंचल यादव पुत्र खुशीराम यादव उम्र-25 वर्ष निवासी ग्राम सरायरुस्तम थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर
गिरफ्तारी टीम –
उ0नि0 श्री रणजीत उपाध्याय थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
उ0नि0 श्री गिरीश कुमार मिश्रा थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
का0 अभिमन्यु यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
का0 रवि प्रकाश यादव थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
