उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद धर्मनगरी में श्री छदामीलाल जैन मंदिर में जैनाचार्य श्री सुरत्न सागर महाराज के सानिघ्य में नित्य प्रतिदिन धर्म की हो रही बरसात काफी संख्या में उपस्तिथ हो कर श्रद्धालु ले रहे धर्मलाभ |  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट ) 

( फिरोजाबाद धर्मनगरी में श्री छदामीलाल जैन मंदिर में जैनाचार्य श्री सुरत्न सागर महाराज के सानिघ्य में नित्य प्रतिदिन धर्म की हो रही बरसात काफी संख्या में उपस्तिथ हो कर श्रद्धालु ले रहे धर्मलाभ )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद धर्मनगरी में श्री छदामीलाल जैन मंदिर में जैनाचार्य श्री सुरत्न सागर महाराज के सानिघ्य में नित्य प्रतिदिन धर्म की बरसात हो रही है जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्तिथ हो कर धर्मलाभ ले रहे है! जिस तरह से चारो ओर डेंगू और अन्य महामारीयो से हाहाकार मचा हुआ है इसको ध्यान में रखते हुए गुरुदेव श्री सुरत्न सागराचार्य महाराज ने छदामीलाल जैन मंदिर में दिनांक 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रातः 6 बजे से 9 दिवसीय “जिन सहस्त्रनाम विधान एवं महामृत्युंजय जाप” का अब तक के इतिहास का सबसे भव्य आयोजन किया है जिसमे 108 श्रद्धालु पुरे विधि विधान एवं भक्ति भाव से गुरुदेव के सानिघ्य में महामंत्रो का जाप कर रहे है! ऐसा माना जाता है की जो इस विधान को करता है उसके सारे दुःख और कष्ट दूर होते है और संसार में सुख और शांति आती है तथा जिनके नाम से ये अनुष्ठान किया जाता है उन्हें शीघ्र ही स्वास्थ लाभ मिलता है! इस महामन्त्रानुष्ठान के 108 श्रद्धालुओं में शोभित जैन, राज जैन, रजत जैन, बीना जैन, मुस्कान जैन, प्रीतिका जैन, सौम्या जैन आदि भाग ले रहे है! 108 के अलावा अन्य और भी सैकड़ो की संख्या में दूर दूर से आये श्रद्धालु भाग ले कर स्वयं को धन्य बना रहे है और धर्मलाभ ले रहे है! कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रातः श्री का अभिषेक एवं शांतिधारा की जाती है तत्पश्चात जिन सहत्रनाम विधान प्रारम्भ होता है इसके बाद महामृत्युंजय जाप में पूरा पांडाल मन्त्रों की ध्वनि से गुंजायमान हो जाता है तथा अंत में श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन किया जाता है! कार्यक्रम में व्यवस्थाये सँभालने के लिए मोहित इसोली, श्रेयांश जैन, अंकुश जैन एवं यश जैन आदि लोग पूरी मेहनत व लगन से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है! इस ऐतिहासिक विधान में मुख्य पात्र बनने का सौभाग्य अंशु जैन (इलाहाबाद), अजय जैन बजाज, हर्षित जैन, संभव प्रकाश जैन, प्रवीन जैन, राजीव जैन, संजीव जैन उन्न बाले, सुनील जैन कोटा बाले, रोबिन जैन, नवनीत जैन, सुनील कुमार जैन काकू एवं पुलकित जैन को प्राप्त हुआ |

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट ) 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!