उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना अजगैन पुलिस व आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 900 लीटर लहन नष्ट कर 19 अवैध शराब के पौवे बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( सुशील यादव की खास रिपोर्ट उन्नाव )


( उन्नाव थाना अजगैन पुलिस व आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 900 लीटर लहन नष्ट कर 19 अवैध शराब के पौवे बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उन्नाव जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के के निर्देशानुसार अमित कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2, हसनगंज उन्नाव, मय आबकारी सिपाहियों व थाना अजगैन स्टाफ के साथ थाना अजगैन के ग्राम कुशुंभी व नवाबगंज चौकी के रामबाग गांव में दबिश दी गयी दबिश के दौरान लगभग 40 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी करते हुए नियमानुसार दो अभियोग पंजीकृत किया गया। नहर के किनारे से लगभग 900 kg लहन नष्ट की गई।
मौके पर राजपाल s/o स्वर्गीय छेदीलाल एवं प्रमोद s/o राजपाल गाँव कुशुंभी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही थाना अजगैन के ग्राम भाङी में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान लगभग 19 शराब के देशी पौवे बेचते नन्दी s/o गौरीशंकर को मौके पर घर से गिरफ्तार किया गया।तथा थाना अजगैन मे सुसंगत धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत किया गया।
