उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ कोतवाली अंतू क्षेत्र यूपी 112 इनोवा गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर दोनों की इलाज के दौरान हुई मौत मचा हड़कंप मौके पर पहुंची अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश द्विवेदी ने दिए जांच के आदेश पुलिस जांच में जुटी। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 ( कोतवाली अंतू क्षेत्र यूपी 112 इनोवा गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर दोनों की इलाज के दौरान हुई मौत मचा हड़कंप मौके पर पहुंचीअपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश द्विवेदी ने दिए जांच के आदेश )

उत्तर प्रदेश  प्रतापगढ़ यूपी 112 की पीआरवी गाड़ी इनोवा ने दो मोटर साइकिल सवार को कुचल दिया।जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा कोतवाली अंतू क्षेत्र के पूरेअंती गांव के पास का है।रायपुरकला गांव के संत प्रकाश मान्धाता और अंतू के रहने वाले बनवारी मोटर साइकिल से शहर जा रहे थे।पूरेअंती गांव के पास मोटर साइकिल सवार जैसे पहुंचे यूपी 112 की पीआरवी गाड़ी ने दोनों मोटर साइकिल सवारों को रौंद डाला।हादसे के बाद पीआरवी ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है।अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश द्विवेदी ने हादसे की जांच के आदेश दिए है।सूत्रों से खबर है कि यूपी 112 पीआरवी का ड्राइवर नशे में था इस वजह से ये हादसा हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!