उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार ककोर में अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन कर पुलिस कर्मियों की सुनी फरियाद निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार ककोर में अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन कर पुलिस कर्मियों की सुनी फरियाद निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार ककोर में सैनिक सम्मेलन कर उपस्थित पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरांत जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर अपराध समीक्षा की गई जिसमें महिला सम्बन्धी अपराध तथा मिशन शक्ति के तहत आवंटित महिला बीट प्रणाली, टॉप-10,लम्बित अभियोग, अपराधियों के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट की कार्यवाही,वांछित/वारण्टी अभियुक्त, थाने पर किये गये प्रस्तावित निर्माण, पास्को एक्ट की लम्बित विवेचनाएं, लूट/वाहन चोरी व अन्य चोरी की घटना के विवरण की समीक्षा की गई तथा जनता से विन्रम व्यवहार,जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण व अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक औरैया सहित समस्त थानो से दो-दो महिला आरक्षी व आरक्षी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!