सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश। ( गुलफाम अली की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश सुलतानपुर जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा पंडित रामनरेश सभागार आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत केन्द्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, केन्द्रीय पूजा समिति के महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, जगदम्बा माता पूजा समिति अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कसौधन, श्री पूर्णा गिरी पूजा समिति किराना मंडी संतोष जायसवाल व अन्य पूजा समिति/ सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई। जनपद की गंगा यमुनी तहजीब पर जिला प्रशासन सहित प्रत्येक जनपद वासी को गर्व है क्योंकि मुश्किलात के दिनों में यहां की अमन पसंद जनता ने हिंदू मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सद्भाव का जो आदर्श प्रस्तुत किया है। प्रशासन संभावित गड़बड़ी को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कर रहा है ताकि ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जा सके जो जनपद के संप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ सकते हैं। आगामी त्यौहार पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सचेष्ट है और जिले के दोनों संप्रदायों के प्रबुद्ध लोगों की मदद से त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, क्षेत्राधिकारी कादीपुर व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।
