उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री अशोक कुमार द्वारा आगरा जोन की 13वीं अन्तर जनपदीय प्रतियोगित वर्ष – 2021 का किया गया शुभारंभ । (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( फिरोजाबाद रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री अशोक कुमार द्वारा आगरा जोन की 13वीं अन्तर जनपदीय प्रतियोगित वर्ष – 2021 का किया गया शुभारंभ )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद स्थित पुलिस लाइन में आगरा जोन की 13वीं अन्तर जनपदीय प्रतियोगित वर्ष – 2021 का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री अशोक कुमार द्वारा किया गया । महोदय द्वारा समस्त खिलाडियों से उनका परिचय जाना एवं खेल भावना से खेलने हेतु समस्त खिलाडियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी गयीं । जोन स्तर पर 08 जनपदों मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ, एटा, हाथरस एवं कासगंज के खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें खिलाडियों द्वारा अन्तर जनपदीय (पुरुष / महिला) जूडो, जिमनास्टिक, बुशु, ताईक्वाण्डो, कराटे, फेसिंग, पिनाक सिलाट आदि खेलों का में प्रतिभाग किया जाएगा । जनपद फिरोजाबाद स्थित पुलिस लाइन में सम्पन्न हो रही 13वीं अन्तर जनपदीय प्रतियोगिता वर्ष -2021 में दिनांक 11-10-2021 से दिनांक 13-10-2021 तक विभिन्न खेलों में आठ जनपदों के पुलिसकर्मी अपनी अपनी प्रतिभा दिखाएगें एवं दिनांक 13-10-2021 को पुलिस महानिरीक्षक महोदय आगरा रेंज आगरा द्वारा विजयी खिलाडियों को सम्मानित करते हुए 13वीं अन्तर्जनपदीय प्रतियोगित का समापन किया जाएगा । खेलों के शुभारम्भ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!