उत्तर प्रदेश आगरा धौलपुर करौली नेशनल हाईवे 11b पर डीसीएम गाड़ी और ईको में सवार श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर चालक सहित तीन लोगों की हुई मौत दर्जनों हुए घायल। ( संदीप शर्यो के साथ गेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा धौलपुर करौली नेशनल हाईवे 11b पर डीसीएम गाड़ी और ईको में सवार श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर चालक सहित तीन लोगों की हुई मौत दर्जनों हुए घायल )

 

उत्तर प्रदेश आगरा धौलपुर करौली नेशनल हाईवे 11b पर आज अल सुबह भोर में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है जिसमें केलों से भरी डीसीएम गाड़ी और माता के श्रद्धालुओं से भरी इको गाड़ी के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है इस दुर्घटना में ईको सवार चालक और महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है वहीं एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हैं,सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जिनमें से आधा दर्जन को गंभीर हालत के चलते उपचार के लिए रेफर किया गया है,सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया है।सदर थाना अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बाड़ी रोड़ पर खनपुरा गांव के पास डीसीएम और ईको गाड़ी में भिड़ंत हुई है जिसमें ईको के चालक और एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं जिनमें छोटे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं,ईको सवार सभी लोग आगरा जिले के अछनेरा और रुनकता क्षेत्र के बताये गये है जो मुंडन कराने के लिए कैलादेवी करौली गये थे जहां से वापस लौट रहे थे दूसरी ओर धौलपुर से केलो से  भरी एक डीसीएम गाड़ी बाड़ी जा रही थी इन दोनों के बीच खनपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ है जिसमें ईको सवार जमुना पुत्र खेमसिंह प्रजापति, राघवेंद्र पुत्र विद्याराम और एक महिला की मौत हुई है वही भगवान पुत्र फूल सिंह,कान्हा पुत्र भगवान,ऋषभ पुत्र भगवान, जमुना पुत्र रामफूल,प्रभु पुत्र खेमसिंह,कुणाल पुत्र प्रभु ,हंशिका पुत्री प्रभु,देवी पत्नी मदन गोपाल, सीमा पत्नी भगवान,गुड्डी पुत्री खेमसिंह एवं पूजा सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं जिनमें कुछ डीसीएम सवार भी घायल बताये गये हैं,सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!