उत्तर प्रदेश सीतापुर लखनऊ से लखीमपुर खीरी में जा रही प्रियंका के काफिले को अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोका पुलिस से हुई भिड़ंत | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( सीतापुर लखनऊ से लखीमपुर खीरी में जा रही प्रियंका के काफिले को अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोका पुलिस से हुई भिड़ंत )
उत्तर प्रदेश सीतापुर लखनऊ से लखीमपुर खीरी में अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके साथ में चल रही कुछ गाड़ियों को प्रशासन ने सीतापुर से जाने दिया।प्रियंका के साथ बाकी गाड़ियों में सवार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन और पुलिस ने आगे नही जाने दिया।अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोका। खैराबाद टोल प्लाजा और शहर के नेपालापुर के पास गाड़ियों को रोका गया। प्रियंका के काफिले के साथ जा रही तमाम गाड़ियों को रोकने के लिए जगह-जगह पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी।पुलिस ने गाड़ियों को रोकने के बाद उनको वापस लौटा दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत भी हुई और काफी तीखी नोकझोंक हुई।बैरहाल इसके बाद मामला शांत हो गया। प्रियंका के लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए निकलने को लेकर अटरिया से लेकर लहरपुर तक पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की थी।मंगलवार को लखीमपुर खीरी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीमाओं पर पुलिस सभी आने जाने वाले लोगों की चेकिंग कर रही है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी और उनके साथ जा रही पांच गाड़ियों को जाने दिया गया है। उनकी फ्लीट को नहीं रोका गया है, जबकि पीछे जा रहे कई गाड़ियों के काफिले को रोककर उनको वापस किया गया है। उसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।
