उत्तर प्रदेश कौशाम्बी समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आलग अलग स्थानों में लगभग 228 नवविवाहित जोड़े बंधे बन्धन मे गरीब परिवार की कन्याओं किया गया गया विवाह सभी के खाते में 35000 हजार रूपए भेज कर दिया शुभ आशीर्वाद । ( राजकुमार पत्रकार पूरामुफ्ती )

( कौशाम्बी समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आलग अलग स्थानों में लगभग 228 नवविवाहित जोड़े बंधे बन्धन मे गरीब परिवार की कन्याओं किया गया गया विवाह सभी के खाते में 35000 हजार रूपए भेज कर दिया शुभ आशीर्वाद )
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी गरीब परिवार की कन्याओं की शादी के लिए योगी सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं। इसी क्रम में समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिले के सभी विकास खंडों में कार्यक्रम आयोजित कर गरीब कन्याओं के विवाह उनके धर्म की रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराए गए हैं। जिले में एक सप्ताह के बीच 228 कन्याए विवाह बंधन में बंधी हैं। शादी कार्यक्रम में गरीब कन्याओं के बैंक खाते में 35 हजार रुपए समाज कल्याण विभाग द्वारा भेजे गए हैं और प्रत्येक दंपत्ति को दस हजार रुपए का सामान उपहार स्वरूप विभाग द्वारा दिया गया है। इतना ही नहीं शादी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभाग द्वारा पंडाल लगाए गए हैं। जहां वर और कन्या पक्ष के परिजन रिश्तेदारों के भोजन नाश्ता रुकने आदि का प्रबंध भी समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया है। कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में विधायक भी पहुंचे हैं और नव दंपति जोड़ो को आशीर्वाद दे कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बताते चलें कि मंझनपुर विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में 23 ग्रामीण कन्याओं और 6 नगर पालिका मंझनपुर क्षेत्र की कन्याओं की शादी धर्म की रीति रिवाज के अनुसार विभाग ने संपन्न कराई है। कार्यक्रम में मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने नव दंपत्ति जोड़ों को आशीर्वाद दिया है। इसी तरह सरसवां विकास खंड में कार्यक्रम आयोजित कर समाज कल्याण विभाग ने 33 जोड़ों की शादी कराई है। चायल विकास खंड परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर 27 कन्याओं की शादी कराई गई है और इसी कार्यक्रम में मूरतगंज क्षेत्र के आठ जोड़े शादी बंधन में बंधे हैं। कार्यक्रम में चायल बविधायक संजय गुप्ता पहुंचे हैं और उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और उपहार दिया है। इसी तरह मूरतगंज के ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जहां नगर पालिका भरवारी क्षेत्र की 17 कन्याओं का विभाग ने विवाह कराया है। इसी कार्यक्रम में नगर पंचायत चायल की पांच कन्याओं की शादी सम्पन्न हुई। नगर पंचायत चरवा की 17 और नगर पंचायत सराय अकिल की 5 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया है। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने चायल विधायक संजय गुप्ता पहुंचे हैं और उन्होंने जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और उन्हें उपहार दिया है। सिराथू विकासखंड क्षेत्र परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर 28 ग्रामीण और तीन नगर पंचायत क्षेत्र सिराथू की कन्याओं की शादी कराई गई है। इस कार्यक्रम में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल पहुँचे हैं और नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया है। कड़ा विकासखंड में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर 34 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया है जिसमें 3 कन्याएं नगर पंचायत दारानगर की शामिल रही है। जिले में शादी विवाह कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया है। अधिकारियों की सूझबूझ के चलते शादी विवाह का कार्यक्रम उत्सव की तरह आयोजित किया गया है और धर्म के अनुसार उनके विवाह संपन्न कराए गए हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।