उत्तर प्रदेश गोरखपुर सीएम योगी ने शारदीय नवरात्र नवमी में कन्याओं के थार में पैर पखारकर कराया भोजन एंव दछिड़ा देकर सम्मान की विदाई । ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( गोरखपुर सीएम योगी ने शारदीय नवरात्र नवमी में कन्याओं के थार में पैर पखारकर कराया भोजन एंव दछिड़ा देकर सम्मान की विदाई )

उत्तर प्रदेश गोरखपुर शारदीय नवरात्र नवमी के दिन गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ परंपरागत कन्या पूजन किया और मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं, एक बटुक भैरव के पांव पखारकर पहले पूजा-अर्चना की उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की। इस दौरान मंदिर में पहुंची अन्य कन्याओं को भी उसी श्रद्धाभाव से भोजन कराया गया और विदाई की गई। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है।n सीएम योगी ने सबसे पहले बारी-बारी से थार में नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव को खड़ा कर उनका पांव पखारा। उसके बाद टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी।पूजा के बाद कन्या भोज का कार्यक्रम शुरू हुआ। सीएम योगी एक-एक कर सभी कन्याओं के पास गए और उनकी थाली में अपने हाथों से भोजन परोसा और पूछ-पूछ कर खिलाया।इस दौरान बच्चों को दुलराते भी रहे।भोजन के बाद सभी कन्याओं को अपने हाथ से दक्षिणा देकर सम्मान के साथ विदा किया।सीएम से पूजाकर बच्चे बहुत खुश नजर आए।कुछ ने कहा योगी बाबा बहुत अच्छे हैं। सीएम योगी ने गुरवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे मां भगवती के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आराधना की। मंदिर के शक्तिपीठ में दो घंटे से अधिक समय तक चले अनुष्ठान को प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी और उनकी पुरोहित टीम ने सम्पन्न कराया। टीम में डा. अरविंद चतुर्वेदी, डा. रोहित मिश्र, नित्यानंद चौबे, पुरुषोत्तम चौबे आदि शामिल रहे। दुर्गा सप्तशती के पाठ और आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ पूजा सम्पन्न हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!