उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र में ढाबा पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर दबंगों ने की कर्मचारी के साथ जमकर पीट चार हुए घायल । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र में ढाबा पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर दबंगों ने की कर्मचारी के साथ जमकर पीट चार हुए घायल )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र होटल पर खाना खाने के बाद पैसे मांगना कर्मचारियों को भारी पड़ गया। दबंगों ने जमकर चलाये कर्मचारियों पर लाठी डंडे । कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल स्थित मास्टर ढाबा का है। जहां पर काम करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि कुछ लोग खाना खाने के लिए आए थे और जब उन्होंने खाने के रुपए मांगे तो उन्होंने मारपीट कर दी। बीच बचाव में आए अन्य कर्मचारियों को भी पीटा, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
