बहराइच में लगातार हो रही बारिश का भय से सहम उठे किसान बादलो की गर्जना से सहम उठे अन्नदाता | ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )


( बहराइच में लगातार हो रही बारिश का भय से सहम उठे किसान बादलो की गर्जना से सहम उठे अन्नदाता )
बहराइच में पिछले तीन दिनों से मौसम की आंख मिचौली चल रही है। वहीं लगातार हो रही बारिश का भय किसानों के मन में घर कर गया है। किसान अपने खेतों में जल्द से जल्द अपनी फसल काटकर घर के भीतर रखने में लग गए।बारिश ने किसानों की फसल को तो नुकसान पंहुचाया ही साथ ही ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के भी बन रहे है हालात। बिजलियों की कड़कड़ाहट सुनकर व बारिश देख सभी किसान सहम उठे है। उन्हें भय सताने लगा है कि कहीं अधिक बारिश हो गयी तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा जब भी फसलों को काटने का समय आता है तभी भारी बारिश या आंधी आकर फसलों को तबाह कर देती है। छोटे—छोटे कृषकों को फसलों का उचित मुआवजा भी नहीं मिल पाता है। जिससे अन्नदाता मन मसोस कर रह जाता है।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )
