उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ कर फॉगिंग वाहन,दवा छिड़काव दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ कर फॉगिंग वाहन,दवा छिड़काव दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना )
उत्तर प्रदेश फतेहपुर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने फॉगिंग वाहन, दवा छिड़काव दल को हरी झंडी दिखाकर व गुब्बारे को आकाश में छोड़कर किया गया। उन्होंने ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 19 अक्टूबर से 17 नवंबर 2021 तक , दस्तक अभियान 19 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक मनाया जाएग। उन्होंने कहा कि अभियान के लिए नामित विभाग आपस मे समन्वय बनाकर अपने-अपने विभागों के कार्य करे साथ ही जन सामान्य को जागरूक भी करे। साफ- सफाई के प्रति नागरिको को विशेष रूप जागरूक करें। आशा-आगनवाड़ी कार्यकत्री आपसी सहयोग के साथ इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाये और साथ ही जागरूक भी करे। गांव/ नगर के सफाई कार्य , दवा छिड़काव, फॉगिंग, आदि का कार्य रोस्टर के हिसाब से किया जा रहा है कि नही इसकी भी जानकारी रखें तथा इसकी रिपोर्ट से अवगत भी कराये। नागरिको को पोस्टर, पम्पलेट के माध्यम से भी जागरूक किया जाय। कार्ययोजना बनाकर इस अभियान को मूर्त रूप दिया जाय। आशा-आँगनवाडी कार्यकत्री घर-घर जा कर covid-19 टीकाकरण, बुखार, कुपोषित बच्चों, इंफ्यूएंजा की तरह सर्दी खांसी के मरीज,आदि की जानकारी की रिपोर्ट करे। मच्छरों से बचाव, संक्रामक रोगो से बचाव के अन्य उपायों, बुखार होने पर क्या करे , covid-19 से बचाव , टीकाकरण की जानकारी अवश्य दें। जल जमाव न होंने दे, अपने आस-पास मार्गो पर सफाई रहने, झाड़ी आदि को काट कर साफ सुथरा रखे जाने के लिए प्रेरित करे। दस्तक अभियान के अंतर्गत” कोई भी बुखार दिमागी बुखार (नवकी बीमारी )हो सकता है ।दिमागी की बुखार जानलेवा हो सकता है और रोग के उपरांत शारीरिक और मानसिक विकलांगता भी ला सकता है । इस बीमारी के सबसे ज्यादा प्रभावित होने का खतरा हमारे प्रदेश के 1 से 15 वर्ष के बच्चों को है। हम दिमाग की बुखार से हमारे गांव ,ब्लॉक ,जनपद और प्रदेश को मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।हम शपथ लेते हैं कि दिमागी बुखार (नवकी बीमारी ) से इस लड़ाई में हरसंभव प्रयास करेंगे कि हमारे परिवार और समुदाय में कोई भी बच्चा दिमागी बुखार का शिकार ना हो ।हम शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करेंगे और सभी को यही करने के लिए प्रेरित करेंगे ।हम अपने व्यक्तिगत साफ सफाई का ध्यान रखेंगे ,अपने घर के आसपास साफ- सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने गांव के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तथा समुदायों को साफ सफाई एवं स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे ।यदि कोई बच्चा हमारे गांव में बुखार से पीड़ित होगा उसके परिवार को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाने हेतु प्रेरित करेंगे ” की शपथ दिलाई । पशुधन विकास विभाग सुअरपालकों को संवेदीकृत करेगा। कृंतक चूहों की रोकथाम के लिए कृषि विभाग समूहों के माध्यम से ग्रामीणों को संवेदीकृत करेगा। उद्यान विभाग मच्छररोधी पौधे लगाएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग अति कुपोषित बच्चों को पोषण संवर्धन के लिए उन्हें संदर्भित करेगा।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला व पुरूष, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद फतेहपुर, आशा-आगनवाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य संबंधितगण उपिस्थत रहे।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
