उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की ,चार मोटरसाइकिल किया बरामद।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की ,चार मोटरसाइकिल किया बरामद )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन चोर व चैकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाक्टर अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर मैनपुरी चौराहे पर चैकिंग के दौरान पुलिस को दो युवक खड़े दिखाई दिये। पुलिस के टोकते ही दोनों वहां से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ में इमरान पुत्र भूरा पहलवान निवासी खेड़ा मोहल्ला मीर खलील थाना शिकोहाबाद आमिर पुत्र इकराम निवासी तकिया थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद बताएं। जिनके पास से पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।पुलिस ने दोनों का मेडीकल कराकर जेल भेज दिया है।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश गुप्ता  की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!