गोण्डा थाना-खोडारे क्षेत्र में आबकारी विभाग टीम द्वारा अवैध शराब बनाकर बेचने वालों पर कसा शिकंजा छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर एक महिला को किया गिरफतार लगभग 100 लीटर लहन किया गया नष्ट। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )


( गोण्डा थाना-खोडारे क्षेत्र में आबकारी विभाग टीम द्वारा अवैध शराब बनाकर बेचने वालों पर कसा शिकंजा छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद कर एक महिला को किया गिरफतार लगभग 100 लीटर लहन किया गया नष्ट )
गोण्डा जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में बाुधवार को आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आबकारी निरीक्षक मनकापुर सत्येन्द्र सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मयटीम द्वारा थाना-खोडारे के बेलभौर में थाना छपिया के मल्हीपुर में दबिश दी गई, जिसमें थाना छपिया के मल्हीपुर से एक महिला के कब्जे से लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई,व आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया व खोडारे क्षेत्र की आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। वहीं आबकारी निरीक्षक सदर, रामकुमार यादव मयटीम द्वारा थाना इटियाथोक अंतर्गत चुड़िहारपुर में दविश कर लगभग 100 किलो लहन नष्ट किया गया। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक तरबगंज अरुण कुमार सिंह मय टीम द्वारा ग्राम बल्लीपुर थाना नवाबगंज में दबिश देकर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया. व दुकानों का सघन निरीक्षण व स्टॉक सत्यापन किया गया. जबकि आबकारी निरीक्षक करनैलगंज रामधनी वर्मा मय टीम द्वारा थाना कटरा बाजार के दीक्षित पुरवा में दबिश देकर लगभग 8 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई व आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया | जिला आबकारी अधिकारी उमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, जहां से भी अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण व बिक्री की सूचना प्राप्त होती है, तत्काल कार्यवाही की जाती है तथा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। दबिश के दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक मनकापुर सत्येन्द्र सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही राम मोहन सिंह, आबकारी सिपाही अतुल कुमार सिंह व महिला आबकारी सिपाही सुमन शामिल रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
