उत्तर प्रदेश आगरा पूर्व विधायक सूरजपाल सिंह का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन पर राजनीति में छाई शोक की लहर | ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा पूर्व विधायक सूरजपाल सिंह का इलाज के दौरान आकस्मिक निधन पर राजनीति में छाई शोक की लहर)

उत्तर प्रदेश आगरा पूर्व विधायक सूरजपाल सिंह बसपा से 2007 में फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़े थे। चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद 2012 में वह दोबारा चुनाव जीतकर विधायक बने। कुछ दिनों पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। फतेहपुर सीकरी से इस बार उन्हें प्रत्याशी के रूप में भी देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि 3 दिन पहले उनके सीने में दर्द उठा था। रेनबो में वह जांच के लिए गए तो पता चला कि उनकी कुछ नसें ब्लॉक हो गई थी। इसके बाद वह मेदांता में भर्ती होने के लिए चले गए थे। शुक्रवार को उनकी अटैक पड़ने से मृत्यु हो गई। सूरज पाल सिंह के भतीजे प्रधान अकबरा धर्मपाल सिंह की भी ब्रेन हेमरेज से गुरुवार को मौत हुई थी। यह बात परिजनों ने उन्हें नहीं बताई थी। सूरजपाल की मृत्यु होने की उनके प्रतिनिधि राजू शर्मा ने पुष्टि की है।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!