गोण्डा देवीपाटन मंडल श्री एस०वी०एस० रंगाराव व जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मार्कंडेय शाही के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की समीक्षा बैठक हुई संपन्न | ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

( देवीपाटन मंडल श्री एस०वी०एस० रंगाराव व जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मार्कंडेय शाही के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की समीक्षा बैठक हुई संपन्न )

गोण्डा देवीपाटन मंडल श्री एस०वी०एस० रंगाराव व जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मार्कंडेय शाही के साथ आज एन आई सी में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2022 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर समीक्षा की गई। इस दौरान समीक्षा बैठक में मतदाता सूची के पर्यवेक्षक के रूप में मंडलायुक्त तथा अपर आयुक्तों के प्रशिक्षण , संक्षिप्त पुनरीक्षण -2022 से पूर्व की गतिविधियों के अंतर्गत पोलिंग स्टेशनों के सम्भाजन के उपरान्त बूथ लेवल अधिकारियों/ सुपरवाइजर की नियुक्ति , आलेख्य प्रकाशन से पूर्व राजनैतिक दलों की बैठक, संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों के निस्तारण, आयोग के निर्देशानुसार सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ईआरओनेट पर लॉगिन की स्थिति, इपिक की स्थिति, गरुड़ ऐप, मतदेय स्थलों का सत्यापन तथा मतदाता हेल्पलाइन ऐप, सभी मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर कम्प्यूटर एवं सहवर्ती उपकरणों की उपलब्धता, डेमोग्राफिकल सिमिलर इंट्रीज , सभी फार्मों का ऑनलाइन सबमिट करने के बारे में वोटर हेल्पलाइन एप को परमोट किए जाने, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बीएलओ का प्रशिक्षण, स्वीप योजनान्तर्गत मतदाता पहचान पत्र के लिफाफे में वोटर गाइड रखे जाने, ईवीएम/वीवीपैट से संबंधित बिन्दु ,कोविड प्लान एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट प्लान की तैयारी , डिस्ट्रिक्ट कांट्रैक्ट सेंटर का संचालन तथा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के आगामी निर्वाचन हेतु आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को अद्यावधिक किये जाने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के पश्चात आयुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों/ जिला निर्वाचन अधिकारियों से अपेक्षा की है कि प्रत्येक स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि बीएलओ गुणवत्ता पूर्ण ढंग से अपने – अपने दायित्व का निर्वहन करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर जिलाधिकारी श्री सुरेश कुमार सोनी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री सूरज पटेल, उप जिलाधिकारी गण तथा निर्वाचन व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!