उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना मौरावां पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा दबिश के दौरान तालाब के किनारे 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 450 महुआ लहन नष्ट कर दो महिला को किया गिरफतार मचा हड़कंप। ( सुशील यादव की खास रिपोर्ट उन्नाव )

( उन्नाव थाना मौरावां पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा दबिश के दौरान तालाब के किनारे 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 450 महुआ लहन नष्ट कर दो महिला को किया गिरफतार मचा हड़कंप )

उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना मौरावां जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के निर्देशन में कृत कार्यवाही राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4, पुरवा, प्रदीप कुमार मौर्य आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5, बीघापुर, मय आबकारी सिपाही प्रवीण कुमार,रामप्रकाश दिक्षित व थाना मौरावां सब स्पेक्टर जे0 एन0 मिश्रा व स्टाफ के साथ तहसील पुरवा के अंतर्गत थाना मौरावां के संदिग्ध ग्राम ग्राम जनवारन खेडा में कई घरों व बाग एवम नहर के किनारे, संदिग्ध ग्राम बैसनखेड़ा में कई घरों, व तालाब किनारे ,पारा की साप्ताहिक बाजार में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान लगभग 90 लीटर कच्ची शराब की बरामद करते हुए 2 अभियोग पंजीकृत किये गए। मौके पर लगभग 450 किलो महुआ लहन व 3 भट्टी नस्ट की गयी।थ ही निर्मला पत्नी रामस्वरूप निवासी वासुदेव खेडा, ऊषा पत्नी राम सजीवन निवासी बैसनखेड़ा को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही बसहा तिराहा, त्रिसरौर देशी शराब क़ी दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, cctv कैमरा, समुचित साफ सफाई व निर्धारित समयानुसार/निर्धारित दर पर ही बिक्री हो आदि के लिए विक्रेता को निर्देशित किया गया।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!