उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर क्षेत्र रामगंगा में बाढ़ का पानी अधिक आ जाने से गंगा का जलस्तर पहुंच गया निशान पर बाढ़ से जिले के तीन दर्जन गांव पानी से घिरे | ( सावरा पांडे की खास रिपोर्ट फरुखाबाद )

( फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर क्षेत्र रामगंगा में बाढ़ का पानी अधिक आ जाने से गंगा का जलस्तर पहुंच गया निशान पर बाढ़ से जिले के तीन दर्जन गांव पानी से घिरे )
उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तराई क्षेत्र को मुसीबत की बाढ़ में डूबा दिया है। जिससे ग्रामीणों के रहने खानें का संकट गहरा गया है। जिससे कटान भी तेज है और बाढ़ पीड़ित खुद अपना मकान तोड़नें लगे हैं। तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम अल्हादादपुर भटौली में रामगंगा में बाढ़ का पानी अधिक आ जाने से राजेश, नेत्रपाल पुत्र मुंशी , छोटे पुत्र प्यारेलाल , सीताराम पुत्र प्यारेलाल आदि दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की झोपड़ी रामगंगा में समा गयी हैं । जिस पर प्रधान जयचंद ने लेखपाल व उप जिला अधिकारी को सूचित किया है । गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। शनिवार सुबह नरौरा बांध से 2 लाख 4 हजार 132 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है , गंगा का जलस्तर फर्रुखाबाद में 137 मीटर पर पहुंच गया है । अभी जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। गंगा की बाढ़ से जिले के तीन दर्जन गांव पानी से घिरे हुए हैं ।
