झारखंड हजारीबाग कोर्रा थाना की पुलिस ने चार मंजिला अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा सेक्स रैकेट संचालक पुरुष और महिला समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार । ( ताज कुरैशी की खास रिपोर्ट झारखंड )

( हजारीबाग कोर्रा थाना की पुलिस ने चार मंजिला अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा सेक्स रैकेट संचालक पुरुष और महिला समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार ) 

झारखंड हजारीबाग कोर्रा थाना की पुलिस ने  सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया खुलासा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए सिदूर के विनोवा नगर स्थित एक चार मंजिला अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए धंधे में शामिल सरगना सहित चार को गिरफ्तार किया है। कोलकाता और आसनसोल से बुलाई जाती थी लड़कियां गिरफ्तार लोगों में तीन लड़कियां और एक युवक शामिल है। इस बाबत एक प्रेसवार्ता का आयोजन कोर्रा थाना में किया गया। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि हजारीबाग कोर्रा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को रात 9:45 बजे एक सेक्स रैकेट के अड्डे पर छापा मार कर सेक्स रैकेट संचालक पुरुष और महिला समेत 4 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने संचालकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेपी कारा भेज दिया है। जबकि पकड़ी गई कोलकाता सियालदह की रहने वाली दो लड़कियों को सुधार गृह में रखा गया है । इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके अभिभावक को बुलाया गया है। जब उनके अभिभावक आएंगे तो अभिभावकों को चेतावनी देते हुए उन्हें सौंपा जाएगा। छापेमारी दल का नेतृत्व कोर्रा थाना प्रभारी उतम तिवारी कर रहे थे। दल में प्रदीप कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य शामिल थे। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उसका नाम 25 वर्षीय अवधेश कुमार यादव है जो मूल रूप से चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वहीं, महिला गिरिडीह की रहने वाली बताई जा रही है. हजारीबाग पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह का गैर कानूनी काम नहीं चलने दिया जाएगा. इन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को किसी गलत काम की सूचना मिलती है तो पुलिस को जानकारी दें नाम भी गुप्त रखा जाएगा.

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!