उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का एक राष्ट्रीय हो रहा डाटाबेस पंजीकृत संगठित कार्यकर्ताओं को मिलेगा यूएन नंबर वाला श्रमिक कार्ड | ( वरिष्ठ पूर्व प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का एक राष्ट्रीय हो रहा डाटाबेस पंजीकृत संगठित कार्यकर्ताओं को मिलेगा यूएन नंबर वाला श्रमिक कार्ड )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डाटाबेस हो रहा है तैयार। पंजीकृत असंगठित कार्यकर्ताओं को मिलेगा यू एन न0 वाला ई-श्रम कार्ड, ई-श्रम कार्ड पूरे देश में रहेगा मान्य, जनपद के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ई-श्रम पंजीकरण का लाभ उठाऐं। ई-श्रम में पंजीकरण के साथ श्रमिकों को एक वर्ष के लिए पी एम एस वी वाई का लाभ, दुर्घटना ग्रस्त, मृत्यु और पूर्ण दिव्यांगता के लिए दो लाख रू0 और आंशिक दिव्यांगता के लिए एक लाख का मिलेगा लाभ। पंजीकृत श्रमिक के परिवार के सदस्यों को 5 लाख का चिकित्सा व्यय प्रस्तावित और देश की सरकारी योजनाओं का सरकारी लाभ भी मिल सकता है, बिना ब्याज के लोन भी मिल सकता है, पी एम आवास योजना में आवास मिल सकता है। इसके लिए सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सभी जन सुविधा सी एस सी केंद्रों के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण कराऐं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में शनिवार को कलैक्ट्रेट सभागार मंे आयोजित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ई-श्रम में पंजीकरण के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अभिषेक कुमार सिंह ने दिए। बैठक के दौरान उन्होने बताया कि यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस कामगारोें के लिए विशेष पॉलिसी और योजनाऐं बनाने में सरकार की मदद करेगा। उन्होने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगार सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होने बताया कि इसके लिए जनपद के असगंठित क्षेत्र के सभी कामगार अपने क्षेत्र के जनसुविधा केंद्रों पर के माध्यम से अपना पंजीकरण कराऐं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार से लिंक मो0 न0 आदि के द्वारा अपना पंजीकरण कराऐं। उन्होने बताया कि यदि किसी श्रमिक को कोई परेशानी अथवा समस्या के समाधान के लिए सरकार ने एक हैल्प डेस्क न0 14434 जारी किया है, जिस पर बात कर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है। बैठक के दौरान सहायक श्रमायुक्त ए के सिंह, ई डिस्ट्रीक्ट मैनेजर दीपांशु व श्रम विभाग के निरीक्षक एवं जनपद के सभी जन सेवा केंद्र संचालक सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

( वरिष्ठ पूर्व प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
