उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में सियासी रण होने वाला है।सियासी दलों ने घर से लेकर सियासत तक निकली रही ,प्रियंकागांधी वाड्रा को टक्कर देंगी डिंपल यादव | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में सियासी रण होने वाला है।सियासी दलों ने घर से लेकर सियासत तक निकली रही ,प्रियंकागांधी वाड्रा को टक्कर देंगी डिंपल यादव )
उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश में 2022 में सियासी रण होने वाला है।सियासी दलों ने सियासी रण की तैयारियों को तेज कर दिया है।सियासी शब्दों का दौर और विपक्षियों पर प्रहार जारी है। कांग्रेस की अगर बात की जाए तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार चुनावी सभाओं में जा रही हैं और महिलाओं से जुड़े कई ऐलान भी किए हैं। कांग्रेस ने प्रियंका के कंधे पर उत्तर प्रदेश के सियासी रण के जीत की जिम्मेदारी रख दी है। समाजवादी पार्टी ने भी सियासी रण की तैयारियां को तेज कर दिया है।प्रियंका से मुकाबला करने के लिए सपा डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है।डिंपल सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। अखिलेश और डिंपल निजी से लेकर राजनीतिक जीवन में कई मौकों पर साथ देखे जा चुके हैं।सियासी रण में डिंपल अपने पति अखिलेश के साथ प्रचार में निकलती हैं। अखिलेश यूपी के सीएम रह चुके हैं और डिंपल संसद में पहुंच चुकी हैं।अखिलेश पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। आपको बता दें कि अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी भी बहुत दिलचस्प है। राजस्थान मिलिट्री स्कूल से पढ़ने के बाद अखिलेश मैसूर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।अखिलेश की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। इंजीनियरिंग के बाद अखिलेश सिडनी विवि में पढ़ने गए थे। अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी सुपर हिट फिल्म से कम नहीं है।अखिलेश और डिंपल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर में हुई थी और दोनों ने एक-दूसरे से दोस्ती की आगे चलकर दोनों के बीच प्यार हो गया। अखिलेश की जिंदगी पर एक किताब आई थी- अखिलेश यादव: बदलाव की लहर किताब में अखिलेश की निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ लिखा गया है।किताब में जिक्र है कि अखिलेश और डिंपल दोनों एक-दूसरे से छिपकर मिलते थे। सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश हमेशा ही डिंपल के संपर्क में रहे। सिडनी से वापस लौटकर अखिलेश ने डिंपल से शादी का फैसला किया।शुरू में दिक्कतें आई लेकिन बाद में मुलायम ने डिंपल को बहू के रूप में स्वीकार करने का फैसला लिया।अखिलेश और डिंपल की शादी 24 नवंबर 1999 को हुई।अखिलेश की पत्नी डिंपल उत्तराखंड के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल एससी रावत की लाडली बेटी हैं।अखिलेश और डिंपल के तीन बच्चे हैं,अदिति टीना और अर्जुन।शादी के बाद डिंपल ने राजनीति में भी योग्यता को साबित किया। डिंपल कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं।डिंपल को पेंटिंग और घुड़सवारी का शौक है।डिंपल अखिलेश की हर कदम पर मदद करती हुई दिखायी देती हैं।चुनाव प्रचार में भी डिंपल अखिलेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों से मुलाकात करती हुई दिखायी देती रही हैं।ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका के मुकाबले सपा डिंपल यादव को सियासी रण के मैदान में उतार सकती है।
