उत्तर प्रदेश के कई जिले में चांद ने खेला आंख मिचौली सुहागिनों को शाम को चांद का दीदार दिखा छतों पर | ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( उत्तर प्रदेश के कई जिले में चांद ने खेला आंख मिचौली सुहागिनों को शाम को चांद का दीदार दिखा छतों पर )
उत्तर प्रदेश लखनऊ देशभर में रविवार को करवा चौथ के पर्व की जबरदस्त धूम रही दिन में पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल रही।सुहागिनों को शाम को चांद के दीदार के लिए छतों पर देखा गया। दिल्ली एनसीआर के कई हिस्से में मौसम खराब होने से चांद को देखने में दिक्कत आई।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं और बारिश से चांद देखने में परेशानी हुई।बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद में रविवार की शाम अचानक मौसम ने अगड़ाई लेते हुए करवट बदली।कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई जगहों पर करवा चौथ मना रही महिलाओं को चांद देखने में दिक्कतें आई।इसके पहले भी मौसम विभाग ने तेज हवाओं के बीच बारिश की संभावना जतायी थी।मौसम विभाग ने कहा था कि दिनभर आसमान में बादल आते-जाते भी दिखते रहेंगे। इसके पहले मौसम पूर्वानुमान में विभाग ने बताया था कि रविवार की शाम बारिश और हवाओं का दौर भी देखने को मिलेगा।देर शाम दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार की सुबह तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में मौसम में बदलाव होगा।इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
